Posts

जन्मोत्सव की धूम: श्रीमद्भागवत कथा में कान्हा का भव्य स्वागत

Image
पिपरपाती (देवरिया): क्षेत्र के पिपरपाती में चल रहे श्रीमद्भागवत गीता कथा के चौथे दिन बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कथा वाचक पंडित राधिकेश शर्मा जी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का समय हुआ, पूरा वातावरण “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” जैसे जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने झूमकर भजन-कीर्तन किया और भगवान के जन्म की खुशी में प्रसाद वितरण भी किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुचारू प्रकार सहभागिता बनाए रखने की अपील की। इस दौरान नागेंद्र शुक्ल, पुष्पा शुक्ला, अनंत शुक्ल, भाजपा नेता डा. संजीव शुक्ला, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल,बद्रीनारायण दूबे, हरीश शुक्ल, जवाहर लाल बर्नवाल, ऋषिकेश मिश्र, धनजय पाठक, अरुण पांडेय, स्वामीनाथ गुप्ता, सारदा यादव, अभय शुक्ल, आशीष शुक्ल, रौनक, चन्...

जल दोहन के खिलाफ महिलाओं का हल्ला बोल: देवरिया में गूँजी जल संरक्षण की पुकार

Image
देवरिया, 29 अप्रैल 2026 जल के बढ़ते व्यवसायिकरण और बेतहाशा बर्बादी के खिलाफ आज 'पानी बचाओ महासंघ' ने बिगुल फूंक दिया है। देवरिया खास स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में महिलाओं ने अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए जल संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की। इस दौरान लाल साड़ी पहने महिलाओं ने जल दोहन और बढ़ते जल प्रदूषण के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। बैठक को संबोधित करते हुए धर्मी आजाद ने दो टूक शब्दों में कहा कि जल ही जीवन है और इसे किसी भी कीमत पर बर्बाद या प्रदूषित नहीं होने दिया जाएगा।  उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "आज पानी का व्यवसायिकरण जलस्तर गिरने का सबसे बड़ा कारण बन गया है। शहर में अवैध रूप से संचालित आर.ओ. (RO) प्लांट और वाहन धुलाई केंद्र प्रतिदिन लाखों लीटर मीठा पानी व्यर्थ बहा रहे हैं।" महासंघ ने प्रशासन से मांग की है कि इन केंद्रों की एनओसी (NOC) की तत्काल जांच कर त्वरित कार्रवाई की जाए। धर्मी आजाद ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन इस दिशा में कदम नहीं उठाता है, तो महासंघ व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर इ...

शादी के दिन ही सड़क हादसे में दुल्हन की मौत, पूरा मामला बरियारपुर थाना क्षेत्र का

Image
बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर आज एक ऐसा हृदयविदारक हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जिस घर में आज शहनाइयां बजने वाली थीं और बेटि के बारात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब सिर्फ चीख-पुकार सुनाई दे रही है। ​ क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, गौरकोठी की रहने वाली युवती की आज शादी थी और आज ही बारात आनी थी। परिवार में उत्सव का माहौल था, लेकिन बरियारपुर चौराहे के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दुल्हन की जान ले ली। इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ​ मातम में बदली खुशियां हादसे की खबर मिलते ही शादी वाले घर में सन्नाटा पसर गया। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है और विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

पंचायत चुनाव में देरी पर 'आजाद अधिकार सेना' का हल्ला बोल, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Image
देवरिया: उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों के आयोजन में हो रहे विलंब को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आजाद अधिकार सेना ने राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गहरी आपत्ति दर्ज कराई है।   पार्टी के जिला अध्यक्ष मणि यादव उर्फ अन्ना हजारे के नेतृत्व में सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश की विभिन्न पंचायतों का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो रहा है।   प्रशासन पर लापरवाही का आरोप आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर (पूर्व आईपीएस) के दिशा-निर्देशन में जारी इस ज्ञापन में कहा गया है कि चुनाव की समय सीमा ज्ञात होने के बावजूद सरकार और निर्वाचन आयोग ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाए। वर्तमान में कार्यकाल समाप्त होने में केवल एक महीना शेष है, लेकिन चुनाव प्रक्रिया को लेकर अभी भी भारी अस्पष्टता और भ्रम की स्थिति बनी हुई है।   प्रमुख माँगें: पार्टी ने राज्यपाल से निम्नलिखित बिंदुओं प...

थाना कोतवाली व एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में चोरी का बड़ा खुलासा, 04 अभियुक्त गिरफ्तार

Image
लखनऊ/— थाना कोतवाली एवं एंटी थेफ्ट की संयुक्त पुलिस टीम ने चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के दो ई-रिक्शा सहित बड़ी मात्रा में अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी के 02 ई-रिक्शा (मय 08 बैटरी), 04 इलेक्ट्रॉनिक मोटर, 04 कंट्रोलर, 07 चार्जर तथा 31 चोरी की बैटरियां बरामद की गई हैं। बरामद बैटरियों के सीरियल नंबर खुरचे हुए पाए गए, जिससे उनकी पहचान छिपाने का प्रयास किया गया था। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई। संयुक्त टीम द्वारा की गई इस सफलता से क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। साथ ही, गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

Image
देवरिया केसरी  देवरिया। थाना रुद्रपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। हत्या के प्रयास के प्रकरण में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के पास से 01 अवैध तमंचा, 01 जिन्दा कारतूस तथा 01 खोखा कारतूस (315 बोर) बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रुद्रपुर पुलिस टीम सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्त को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज था और वह काफी समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से अवैध असलहा और कारतूस बरामद किए गए, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

जिला सैनिक बंधु बैठक में 11 प्रकरणों पर सुनवाई, शीघ्र निस्तारण के निर्देश

Image
देवरिया  उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला सैनिक बंधु की बैठक शुक्रवार को नवीन सभागार, कलेक्ट्रेट देवरिया में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल (डा.) सुधाकर त्यागी ने की। बैठक में स्टेशन हेडक्वार्टर गोरखपुर के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु जिला प्रशासन की ओर से विधिसम्मत हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इसके बाद पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनके अनुपालन की स्थिति जानी गई। बैठक में कुल 11 भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिजन अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उपस्थित हुए। इस दौरान 11 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें भूमि विवाद, न्यायालय में लंबित प्रकरण, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण, अवैध भूमि कब्जा, रास्ता विवाद, भूमि पैमाइश एवं कब्जा जैसे गंभीर विषय शामिल थे।

उ0नि0 दुर्गेश शुक्ला की अगुवाई में बरियारपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गो-तस्करी में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Image
देवरिया केसरी अग्रसेन विश्वकर्मा देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरियारपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार शुक्ला की अगुवाई में पुलिस टीम ने गो-तस्करी के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थाना बरियारपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-273/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम से जुड़े मामले में फरार चल रहे जावेद कुरैसी पुत्र स्वर्गीय हारून कुरैसी निवासी हसनपुर, थाना बंधुवा कला, जनपद सुल्तानपुर को 08 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पड़री मल्ल तिराहे के पास से दबोच लिया गया। पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष दीपक सिंह, उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार शुक्ल, हेड कांस्टेबल मनोज उपाध्याय, हेड कांस्टेबल अरविन्द सिंह और कांस्टेबल अखिलेश गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।

16 फरवरी से शुरू होगा एमआर टीकाकरण अभियान, सभी बच्चों को टीका लगवाने की अपील

Image
16 फरवरी से शुरू होगा एमआर टीकाकरण अभियान, सभी बच्चों को टीका लगवाने की अपील – डॉ सिन्हा देवरिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भलुनी के सभागार में मंगलवार को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके सिन्हा की अध्यक्षता में एमआर टीकाकरण अभियान को लेकर ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डॉ. सिन्हा ने बताया कि विशेष एमआर टीकाकरण अभियान 16 से 27 फरवरी 2026 तक चलाया जाएगा। इस दौरान कक्षा 1 से 5 तक के सभी सरकारी, निजी विद्यालयों और मदरसों के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। अभियान के तहत 5 से 10 वर्ष तक के बच्चों को एम-आर टीके का अतिरिक्त डोज दिया जाएगा, भले ही उन्हें पहले टीका लग चुका हो। उन्होंने माइक्रो प्लान पर विस्तार से चर्चा करने और शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही टीकाकरण से एक-दो दिन पहले विद्यालय स्तर पर डॉक्टरों, शिक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभागों के साथ बैठक कर अभियान की जानकारी देने पर जोर दिया, ताकि बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को किसी प्रकार की समस्या न हो। बैठक में प्रभा...

अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, फर्जी नम्बर प्लेट भी बरामद

Image
 देवरिया केसरी  जनपद में अपराध व अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्रीरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक मोटर साइकिल से 07 पेटी अवैध देशी शराब ‘बँटी बबली’ (कुल 63 लीटर) बरामद की है। इस दौरान मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जबकि वाहन पर लगी फर्जी नम्बर प्लेट भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।