ऐतिहासिक परिवर्तन रैली की सफलता के बाद लखनऊ में लोकजन सोशलिस्ट पार्टी का भव्य सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न।
ऐतिहासिक परिवर्तन रैली की सफलता के बाद लखनऊ में लोकजन सोशलिस्ट पार्टी का भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
(अग्रसेन विश्वकर्मा)
लोकजन सोशलिस्ट पार्टी द्वारा आज लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह उत्साह, ऊर्जा और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम 9 नवम्बर की ऐतिहासिक परिवर्तन रैली की अभूतपूर्व सफलता को समर्पित था, जिसमें योगदान देने वाले सभी जिला अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, महिला प्रकोष्ठ, युवा मोर्चा, छात्र इकाई और समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम शाम 4 से 6 बजे तक चला, जहां पूरे समय वातावरण में बढ़ते जनसमर्थन और आत्मविश्वास की स्पष्ट झलक दिखाई दी।
समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि 9 नवम्बर की रैली जनता की सामूहिक पुकार थी और उत्तर प्रदेश अब वास्तविक परिवर्तन के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यह सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं की निष्ठा और जनता के भरोसे की जीत है। डॉ. विश्वकर्मा ने संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी जन-अभियानों को गति देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से संस्थापक राधेश्याम विश्वकर्मा, नीरज उपाध्याय, रवि पटेल, बच्चू लाल कनौजिया, श्याम धनी भारती, राजेश विश्वकर्मा, सुभाष विश्वकर्मा, शिवसागर सिंह, पिंटू गॉड, मनीष शर्मा, चंद्रप्रकाश सेठ, महेश पटेल, यशवंत सिंह चौहान, देव आनंद राजभर, मोहम्मद इलियास, विशाल भारती सहित कई जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए
Comments
Post a Comment