Posts

Showing posts from July, 2022

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात मौजूद रहे- नगर महामंत्री दुर्गेश नाथ त्रिपाठी

Image
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज जनपद के सभी बूथों पर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 91 वें ऐपिसोड को रेडियो,टेलीविजन, मोबाइल, नमो ऐप के माध्यम से लोगों के साथ सुना। इसी के तहत नपाध्यक्ष अलका सिंह ने देवरिया नगर मण्डल के बूथ न.246 पर बूथ समिति के कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात को सुना ।इसके बाद उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम को सुनने से अलग-अलग विषयों की जानकारी होती है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता से हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच घर पर तिरंगा फहराने की अपील की है।पीएम मोदी ने कहा, इस बार ‘मन की बात’ बहुत खास है। इसका कारण है इस बार का स्वतंत्रता दिवस। जब भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे करेगा। हम सभी बहुत अद्भुत और ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे। ईश्वर ने ये हमें बहुत बड़ा सौभाग्य दिया है। नपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने शहद के बारे में उल्लेख करते हुये बताया कि हमारे पारंपरिक स्वास्थ्य विज्ञान में शहद का कितना महत्व दिया गया है।शहद उत्पादन को

द्रौपदी मुर्मू को भारत की 15 वी राष्ट्रपति बनने पर लार में मिठाई बाट कर खुशी का इजहार करते जगदीश यादव

Image
लार।नगर पंचायत लार के कार्यालय पर अध्यक्ष प्रतिनिधी जगदीश यादव समाजसेवी व मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी के नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ भारत गणराज्य की 15 वी व देश की प्रथम आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर लोगों को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। जगदीश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक आदिवासी महिला को जो सम्मान दिलाया है और समाज हित के लिए गौरव की बात है।भाजपा नेता अरुण पांडेय ने कहा कि हमे गर्व है कि भारत की एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू हमारे देश की राष्ट्रपति बनी।बधाई देने वालो में मण्डल अध्यक्ष कमलेश तिवारी,देवेंद्र सिंह राजू,विष्णु कांत तिवारी,अरुण पांडेय,धीरज सिंह, किशन मोदनवाल,अर्जेश पाल, विवेक यादव शुभम,अखिलेश सिंह चुनचुन,केडी सिंह,आदि लोग मौजूद रहे।

अपराधियों के हौसले बुलंद,हत्या के बाद अब लार क्षेत्र में छिनैती चालू

Image
हत्या और छिनैती के अपराधों से सहमे क्षेत्र के लोग। हल्का दरोगा के कहने पर पीड़ित ने चोरी की दी तहरीर। लार थाना क्षेत्र के भेड़िहरवा टोला दुर्गा मंदिर के आगे चनुकी भाटपाररानी मार्ग पर बुलेट सहित तीन बाइकों पर सवार छः युवकों ने दोगारी मिश्र गांव निवासी पंकज चौहान पुत्र रामपूजन चौहान से बीती रात छिनैती।बाइक सवार युवकों ने पंकज मुह दाब कर गड्ढे में फेंका।मौके से पंकज कि प्लेटिना बाइक लेकर फरार।हल्का दारोगा के दबाब में पीड़ित ने थाने में चोरी की दी तहरीर।