Posts

Showing posts from June, 2022

जमींदार संघ के अध्यक्ष बने सतीश सिंह

Image
लार।आज मछली महाल थोक सोलह आना के जमींदारों की एक अहम बैठक अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पिपरा लार के रमावती धर्मनाथ कन्या इंटर कालेज के प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से शिवदयाल सिंह को बर्खास्त कर सतीश सिंह को जमीदार संघ का अध्यक्ष चुना गया। इनके साथ घारी वार्ड निवासी अरविंद सिंह को उपाध्यक्ष,पंकज सिंह को कोषाध्यक्ष तथा सुधीर सिंह (गोल्डन) को सचिव बनाया गया। इसके साथ ही 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया । कार्यकारिणी का संरक्षक अरुण कुमार सिंह (गुड्डू) को बनाया गया। बैठक में नए सत्र 2022–23 का मछली का ठेका देने पर भी विचार किया गया। इसके अलावा पोखरे के सुंदरीकरण तथा सीमांकन कराने का भी निर्णय लिया गया। कार्यकारिणी में अवधेश पाल , हरि प्रकाश सिंह (चौक) ,कृष्ण प्रताप सिंह मलुदन, ईश्वर प्रताप सिंह , कुलदीप सिंह , ओमप्रकाश सिंह , माधवेंद्र प्रताप सिंह, के डी सिंह , डब्बू सिंह , अंशु सिंह , शिब्बू सिंह , शुभम् सिंह , शिवम सिंह , चंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह चुनचुन , ऋतुराज सिंह , प्रिंस सिंह , अविनाश सिंह मुन्ना, उदय सिंह वकील , शशिभूषण सिंह

लालू यादव को 13 साल पुराने मामले से मिली मुक्ति, कोर्ट ने लगाया 6 हजार का जुर्माना

Image
बिहार के पूर्व सीएम और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन पर 6000 रुपये का जुर्माना लगाया है. मामले का निपटारा कर दिया गया है और वह अब आरोपों से मुक्त है। बिहार के पूर्व सीएम और राजद चीफ लालू प्रसाद यादव की याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन पर 6000 रुपये का जुर्माना लगाया है। लालू प्रसाद यादव के वकील धीरेंद्र सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि कोर्ट ने सभी बातों को सुना और सभी याचिका को देखते हुए 6,000 का फाइन लगाया। कोर्ट ने लालू यादव को मुक्त कर मामले को निष्पादित कर दिया है। अब उन्हें दोबारा यहां आने की जरुरत नहीं है। लालू यादव सोमवार को ही पलामू पहुंच गए थे। मंगलवार को उन्होंने स्थानीय पार्टी नेताओं से मुलाकात कर फीडबैक लिया। वे पलामू के सर्किट हाउस में रुके हुए थे। बुधवार को वे फिर से पटना लौट जाएंगे। क्या था मामला? 2009 के विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव आरजेडी के प्रत्याशी गिरिनाथ सिंह के प्रचार में हेलिकॉप्टर से गढ़वा पहुंचे थे। उनकी स्कूल के मैदान में सभा होनी थी। हेलिकॉप्टर को लैंड कराने के लिए अलग से हेलिपैड बनाया गया थ

लार युवा मोर्चा के संयोजक प्रियेश त्रिपाठी ने किया पौध रोपड़।

Image
लार युवा मोर्चा के संयोजक प्रियेश त्रिपाठी ने किया पौध रोपड़। लार। लार युवा मोर्चा द्वारा पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया। मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मोर्चा के संयोजक प्रियेश त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी युवाओं की जिम्मेदारी है। पर्यावरण को स्वच्छ रख कर ही हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को पौधरोपण करना चाहिए।कोसाध्यक्ष चंद्रशेखर कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान जीवन शैली में पर्यावरण के करीब रहना नितांत जरूरी है। पौधे-मिट्टी-जल का क्षरण रोकना जरूरी है। मंत्री आलिम लारी ने उपस्थित सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प दिलाया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में अमर श्रीवास्तव, सचिन शर्मा, अश्वनी कुमार, , अनुराग पांडेय, सुनील पांडेय, संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।