जनगणना कार्य में लापरवाही: शिक्षक का वेतन रोका, 24 घंटे में स्पष्टीकरण तलब
देवरिया, 30 मई।
जनगणना-2027 के कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला जनगणना अधिकारी/एडीएम (वित्त एवं राजस्व) रामशंकर ने कड़ी कार्रवाई की है। विकास खंड भाटपाररानी के कम्पोजिट विद्यालय बनकटा शंभू में तैनात सहायक अध्यापक अजीत प्रताप सिंह को प्रगणक (एचएलबी संख्या-115) नियुक्त किया गया था, लेकिन उन्होंने नियुक्ति पत्र न लेकर और कार्यभार ग्रहण न करके आदेशों की अवहेलना की।
इसे जनगणना अधिनियम-1948 का उल्लंघन मानते हुए एडीएम ने शिक्षक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है और 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ विधिक व विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारी की चेतावनी: जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment