जन्मोत्सव की धूम: श्रीमद्भागवत कथा में कान्हा का भव्य स्वागत



पिपरपाती (देवरिया): क्षेत्र के पिपरपाती में चल रहे श्रीमद्भागवत गीता कथा के चौथे दिन बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कथा वाचक पंडित राधिकेश शर्मा जी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का समय हुआ, पूरा वातावरण “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” जैसे जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने झूमकर भजन-कीर्तन किया और भगवान के जन्म की खुशी में प्रसाद वितरण भी किया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुचारू प्रकार सहभागिता बनाए रखने की अपील की। इस दौरान नागेंद्र शुक्ल, पुष्पा शुक्ला, अनंत शुक्ल, भाजपा नेता डा. संजीव शुक्ला, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल,बद्रीनारायण दूबे, हरीश शुक्ल, जवाहर लाल बर्नवाल, ऋषिकेश मिश्र, धनजय पाठक, अरुण पांडेय, स्वामीनाथ गुप्ता, सारदा यादव, अभय शुक्ल, आशीष शुक्ल, रौनक, चन्दन, शीर्षक, सत्यनारायण दुबे सहित अधिक संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें।

Comments

Popular posts from this blog

पत्रकार व सदर विधायक को फोन पर धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

लार पुलिस ने 24 घंटे में मोटरसाइकिल चोरी का किया सफल खुलासा, एक गिरफ्तार

देवरिया में लोकतंत्र पर हमला: जनप्रतिनिधियों और पत्रकार को मिली धमकी, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज