शादी के दिन ही सड़क हादसे में दुल्हन की मौत, पूरा मामला बरियारपुर थाना क्षेत्र का
बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर आज एक ऐसा हृदयविदारक हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जिस घर में आज शहनाइयां बजने वाली थीं और बेटि के बारात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब सिर्फ चीख-पुकार सुनाई दे रही है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, गौरकोठी की रहने वाली युवती की आज शादी थी और आज ही बारात आनी थी। परिवार में उत्सव का माहौल था, लेकिन बरियारपुर चौराहे के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दुल्हन की जान ले ली। इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मातम में बदली खुशियां
हादसे की खबर मिलते ही शादी वाले घर में सन्नाटा पसर गया। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है और विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
Comments
Post a Comment