अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, फर्जी नम्बर प्लेट भी बरामद

 देवरिया केसरी 

जनपद में अपराध व अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्रीरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक मोटर साइकिल से 07 पेटी अवैध देशी शराब ‘बँटी बबली’ (कुल 63 लीटर) बरामद की है।
इस दौरान मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जबकि वाहन पर लगी फर्जी नम्बर प्लेट भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

पत्रकार व सदर विधायक को फोन पर धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

लार पुलिस ने 24 घंटे में मोटरसाइकिल चोरी का किया सफल खुलासा, एक गिरफ्तार

देवरिया में लोकतंत्र पर हमला: जनप्रतिनिधियों और पत्रकार को मिली धमकी, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज