16 फरवरी से शुरू होगा एमआर टीकाकरण अभियान, सभी बच्चों को टीका लगवाने की अपील

16 फरवरी से शुरू होगा एमआर टीकाकरण अभियान, सभी बच्चों को टीका लगवाने की अपील – डॉ सिन्हा
देवरिया,
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भलुनी के सभागार में मंगलवार को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके सिन्हा की अध्यक्षता में एमआर टीकाकरण अभियान को लेकर ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
डॉ. सिन्हा ने बताया कि विशेष एमआर टीकाकरण अभियान 16 से 27 फरवरी 2026 तक चलाया जाएगा। इस दौरान कक्षा 1 से 5 तक के सभी सरकारी, निजी विद्यालयों और मदरसों के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। अभियान के तहत 5 से 10 वर्ष तक के बच्चों को एम-आर टीके का अतिरिक्त डोज दिया जाएगा, भले ही उन्हें पहले टीका लग चुका हो।
उन्होंने माइक्रो प्लान पर विस्तार से चर्चा करने और शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही टीकाकरण से एक-दो दिन पहले विद्यालय स्तर पर डॉक्टरों, शिक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभागों के साथ बैठक कर अभियान की जानकारी देने पर जोर दिया, ताकि बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को किसी प्रकार की समस्या न हो।
बैठक में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शम्भू प्रसाद, एआरओ राकेश चंद्र, बीपीएम विशाल प्रताप सिंह, बीसीपीएम बांसवीर, सीफार व जेएसआई के जिला प्रतिनिधि, आईसीडीएस, शिक्षा विभाग सहित एएनएम मौजूद रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

पत्रकार व सदर विधायक को फोन पर धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

लार पुलिस ने 24 घंटे में मोटरसाइकिल चोरी का किया सफल खुलासा, एक गिरफ्तार

देवरिया में लोकतंत्र पर हमला: जनप्रतिनिधियों और पत्रकार को मिली धमकी, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज