Posts

Showing posts from February, 2026

पेट दर्द हुआ तो अल्ट्रासाउंड ने खोली कहानी, किशोरी से चार नाबालिगों ने की दरिंदगी

Image
यूपी के देवरिया में डर से दो माह तक रही चुप, ............ यूपी के देवरिया जिले के लार थाना इलाके के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी से गांव के ही चार नाबालिगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात पिछले साल नवंबर की है, पर दुष्कर्म का पता शुक्रवार को तब चला जब किशोरी के पेट में दर्द उठा और अल्ट्रासाउंड जांच कराई गई। जांच में किशोरी लगभग दो महीने की गर्भवती मिली। इसके बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चारों नाबालिगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और देर रात दो आरोपियों को घर से हिरासत में ले लिया। दो आरोपी फरार हैं।लार थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ घर पर रहती है। पिता कहीं बाहर काम करते हैं। किशोरी गांव के ही जूनियर हाईस्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। ........... 'चार नाबालिग लड़के उसे अगवा कर एक घर में ले गए' पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, पिछले साल नवंबर में गांव के ही चार नाबालिग लड़के उसे अगवा कर एक घर में ले गए और वहां सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह घर आरोपियों में से एक का था। इसके बाद आरोपियों ने किसी से कहने प...

नगर अध्यक्ष क्रांति सिंह के नेतृत्व में खनुवा नदी में ‘रिवर रैचिंग’, एक लाख मछली के बच्चों का किया गया संवर्धन

Image
नगर अध्यक्ष क्रांति सिंह के नेतृत्व में खनुवा नदी में ‘रिवर रैचिंग’, एक लाख मछली के बच्चों का किया गया संवर्धन माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के ग्राम बघौच घाट पर राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड, हैदराबाद द्वारा आयोजित ‘रिवर रैचिंग’ कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष पथरदेवा श्री क्रांति सिंह जी की सक्रिय सहभागिता एवं नेतृत्व में खनुवा नदी में लगभग एक लाख मछली के बच्चों को छोड़ा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नदियों की स्वच्छता, जलीय जैव विविधता के संरक्षण एवं मत्स्य संसाधनों के संवर्धन को बढ़ावा देना रहा। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार एवं मत्स्य विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर पर आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह जी, डायरेक्टर एक्सटेंशन श्री आर. बी. सिंह जी, मंडल अध्यक्ष पथरदेवा श्री जिप्पु शाही जी, जिला पंचायत सदस्य श्री सुजीत प्रताप सिंह जी सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिन...