जनता दल यू के संगठन विस्तार को मिली गति, ओंकार तिवारी बने देवरिया जिलाध्यक्ष


अग्रसेन विश्वकर्मा 
जनता दल यूनाइटेड के संगठन विस्तार को लेकर गोरखपुर रोड स्थित शिवाय होटल में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के उपरांत जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह गहरवार ने जनपद देवरिया के नए जिलाध्यक्ष के रूप में ओंकार नाथ तिवारी की घोषणा की।
प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह गहरवार ने बताया कि एनडीए गठबंधन के तहत बिहार में जनता दल यूनाइटेड की सरकार सफलतापूर्वक चल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी ने अन्य राज्यों में भी संगठन विस्तार के प्रयास किए हैं। आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार से सटे जनपदों में संगठन को मजबूत करने की रणनीति के तहत देवरिया में यह नियुक्ति की गई है।
उन्होंने कहा कि जिन जनपदों में संगठन सक्रिय नहीं है, वहाँ नई कमेटियों का गठन किया जाएगा, जिससे पार्टी का जमीनी स्तर पर विस्तार सुनिश्चित हो सके।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ तिवारी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद की पाँच तहसीलों और 16 ब्लॉकों में संगठनात्मक ढाँचा तैयार कर गाँव-गाँव सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की साफ-सुथरी छवि और जनहितकारी राजनीति की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि दो दशकों से अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने के बावजूद उनके ऊपर कोई भ्रष्टाचार का आरोप न लगना, उनकी ईमानदार राजनीति का प्रमाण है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में कुशीनगर जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, अरविंद त्रिपाठी, मयंक श्रीवास्तव, पप्पू निषाद, सुमित यादव, रवि यादव, गोविंद त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, अविनाश पटेल, अमित गौतम सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पत्रकार व सदर विधायक को फोन पर धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

लार पुलिस ने 24 घंटे में मोटरसाइकिल चोरी का किया सफल खुलासा, एक गिरफ्तार

देवरिया में लोकतंत्र पर हमला: जनप्रतिनिधियों और पत्रकार को मिली धमकी, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज