रामपुर कारखाना पुलिस की बड़ी सफलता : वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, नाजायज चाकू बरामद
देवरिया। अपराध और अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर कारखाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शुक्रवार 19 सितंबर 2025 को ग्राम परसौना के पास से एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अदद नाजायज चाकू बरामद किया।
थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-179/2025 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित इस मुकदमे में अभियुक्त जितेंद्र यादव पुत्र शिवनन्दन यादव निवासी नौतन हथियागढ़, थाना रामपुर कारखाना वांछित चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से अवैध चाकू भी बरामद हुआ, जिसके आधार पर उसके खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि इस मुकदमे से जुड़े अन्य तीन अभियुक्त — पूरन गुप्ता, परमहंस पाल और नन्हे पासवान को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जिला कारागार देवरिया भेजा जा चुका है। इस प्रकार पुलिस ने इस प्रकरण में नामजद कुल चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
Comments
Post a Comment