बेटी के साथ दुष्कर्म की गवाही देना पड़ा महंगा, गवाह मां को दिनदहाड़े मारी गोली


देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद के समीप देवरिया जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। रविवार को एकौना थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। महिला अपनी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म मामले में मुख्य गवाह थीं। घटना पचलड़ी-पलिया बांध मार्ग की है, जहां 50 वर्षीय महिला रुद्रपुर से दवा लेकर लौट रही थीं। तभी बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए।
गोली लगते ही महिला मौके पर ही गिर पड़ीं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया, जिसमें उन्होंने हमलावरों की पहचान बताई और आरोप लगाया कि उन्हें लगातार बयान वापस लेने की धमकियां मिल रही थीं। जब उन्होंने झुकने से इनकार किया तो उन्हें गोली मार दी गई।
घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। यह घटना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Comments

Popular posts from this blog

पत्रकार व सदर विधायक को फोन पर धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

लार पुलिस ने 24 घंटे में मोटरसाइकिल चोरी का किया सफल खुलासा, एक गिरफ्तार

देवरिया में लोकतंत्र पर हमला: जनप्रतिनिधियों और पत्रकार को मिली धमकी, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज