Skip to main content

प्रदेश की योगी सरकार यूपी को बना रही जंगल राज, सपा प्रवक्ता मनीष सिंह


न्यूज डेस्क: देवरिया यूपी की कानून व्यवस्था को भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने जंगलराज में बदल दिया है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनीष सिंह ने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला है।


वही सपा प्रवक्ता मनीष सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी है। भाजपा की डबल इंजन सरकार में पूरे प्रदेश में चारों ओर लूट, हत्या और छीनैति जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी लगातार इस मुद्दे को उठा रही थी पर अब इस मामले पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भी मुहर लगा दिया है।


सपा प्रवक्ता ने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के जस्टिस पंकज नक़वी और विवेक अग्रवाल की बेंच ने कानून व्यवस्था के एक मामले की सुनवाई के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सख्त टिप्पणी की और कहा कि ये कहना गलत नहीं होगा कि योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को जंगलराज में बदल दिया है। राज्य में कानून व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त करना हमारा अधिकार है और ये हमारे संवैधानिक उदार लोकतंत्र की पहचान है। संविधान की धारा का जिक्र करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि ये संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत संरक्षित है।


इलाहाबाद हाईकोर्ट की इस टिप्पणी ने ये साफ कर दिया है कि यूपी में न सिर्फ जंगलराज चल रहा है बल्कि जंगलराज का विरोध करने वालों को सरकार द्वारा सीएम और सरकार का विरोधी बताते हुए  उन्हें प्रताड़ित भी किया जा रहा है।


सपा प्रवक्ता ने कहा कि देवरिया के फतेहपुर गांव में हुई हत्या की घटना हो या कानपुर संपत्ति विवाद में हत्या का मामला ये सब उत्तर प्रदेश सरकार की नाकामी और ख़त्म हो चुकी कानून व्यस्था की देन है। फतेहपुर गांव की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि इस मामले में मृतक की बेटी ने साफ कर दिया है कि ये घटना संपत्ति के विवाद के चलते घटित हुई। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बावजूद शासन-प्रशासन द्वारा कोई उचित कदम नहीं उठाया गया। 


इस घटना में सीधे तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीएम और एसडीएम जिम्मेदार हैं। इसके बावजूद सदर भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी इसे जातीय हिंसा का रूप देकर अपनी सियासत चमका रहे हैं। घटना को जातीय हिंसा बता कर प्रदेश सरकार और योगी आदित्यनाथ की नाकामी छुपाने का असफल प्रयास किया जा रहा है। 


परन्तु प्रदेश और देवरिया की देवतुल्य जनता भाजपा सरकार में बेपटरी हो चुकी कानून व्यवस्था और लगातार हो रही घटनाओं से त्रस्त हो चुकी है। भाजपा ये भूल गयी है कि लोकतंत्र में जनता ही मालिक होती है जो नेताओं को चुन कर उन्हें सेवा का मौका देती है और आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।

Comments

Popular posts from this blog

देवरिया में छह लोगों की हत्या, मोके पर भारी पुलिस बल तैनात:पूरे इलाके में मचा हड़कंप

देवरिया जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिले के रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंच कर भारी पुलिस बल द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। घटनास्थल पर चीख- पूकार से पूरा गांव सहम उठा है। गांव में तनाव का माहौल है। देवरिया जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पुरानी रंजिश में छह लोगों की हत्या कर दी गई है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। भारी पुलिस बल तैनात है। गांव में चीख- पुकार मची है। घटना को लेकर चारों तरफ तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

देवरिया में हुवे खूनी संघर्ष में छः लोगो की मौत के बाद योगी ने लिया बड़ा फैसला

देवरिया:रूद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर ग्राम पंचायत में सोमवार की सुबह जमीन विवाद में खूनी संघर्ष हुआ। लेड़हां टोला गांव के सत्य प्रकाश दुबे और गांव के ही अभयपुरा टोला निवासी प्रेमचंद यादव के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। दोनों परिवारों में लगातार झगड़े होते रहते थे। सोमवार की सुबह जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या की खबर सामने आई। प्रेम यादव की हत्या का जिम्मेदार सत्य प्रकाश दुबे को माना गया। प्रेम यादव के परिजनों ने इस हत्याकांड का बदला लेने की ठानी। उन्होंने सत्य प्रकाश के घर पर हमला बोल दिया। प्रेम यादव के परिजनों ने लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और बंदूकों के साथ हमला बोला था। सत्य प्रकाश दुबे के पड़ोसी जब तक कुछ समझ पाते, उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद हमलावरों ने सत्य प्रकाश दुबे की पत्नी, एक अन्य व्यक्ति और दो बच्चों को निशाना बनाया। हमले में पांचों की मौत हो गई। वहीं, हमले में गंभीर रूप से घायल एक बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही डीएम अखंड प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है। पुलिस ने शव

यूपी के इस युवक ने पार की हैवानियत की सारी हदें, प्यार के जाल में फंसाकर रेप के बाद बनाया पॉर्न वीडियो, फिर मंगेतर के सामने खोला सच

यूपी के रहने वाले 'युवक की हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। युवक की इस घिनौनी हरकत से पुलिस भी हैरान रह गई। लड़की को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया। आरोप है कि युवक ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया। शारीरिक संबंध बनाने के बाद आरोपी युवक ने लड़की का न्यूड फोटो खींच पॉर्न वीडियो भी बना भी लिया। इन्हें वायरल करने का डर बनाकर वह बार- बार रेप करता रहा। लड़की की शादी दूसरे युवक के साथ तय होने पर आरोपी युवक ने मंगेतर को उसके न्यूड फोटो और पॉर्न वीडियो भी दिखा दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि युवती के मंगेतर को भी जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, युवती को बहन मानने वाले मुख्य आरोपी के साथी ने भी धोखा दिया। समझौते की बात कहते हुए उसने पीड़िता को आरोपी के पास अकेले छोड़ा। दोनों आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवती ने पटेल नगर थाना पुलिस को शिकायत की। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि युवती के घर पर यूपी मेरठ निवासी राहुल का आना जाना था। वह उसके घर के पास किराये पर रहा है। उसने शादी की बात कहकर