देवरिया जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिले के रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंच कर भारी पुलिस बल द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। घटनास्थल पर चीख- पूकार से पूरा गांव सहम उठा है। गांव में तनाव का माहौल है।
देवरिया जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पुरानी रंजिश में छह लोगों की हत्या कर दी गई है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। भारी पुलिस बल तैनात है। गांव में चीख- पुकार मची है। घटना को लेकर चारों तरफ तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
देवरिया:रूद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर ग्राम पंचायत में सोमवार की सुबह जमीन विवाद में खूनी संघर्ष हुआ। लेड़हां टोला गांव के सत्य प्रकाश दुबे और गांव के ही अभयपुरा टोला निवासी प्रेमचंद यादव के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। दोनों परिवारों में लगातार झगड़े होते रहते थे। सोमवार की सुबह जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या की खबर सामने आई। प्रेम यादव की हत्या का जिम्मेदार सत्य प्रकाश दुबे को माना गया। प्रेम यादव के परिजनों ने इस हत्याकांड का बदला लेने की ठानी। उन्होंने सत्य प्रकाश के घर पर हमला बोल दिया। प्रेम यादव के परिजनों ने लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और बंदूकों के साथ हमला बोला था। सत्य प्रकाश दुबे के पड़ोसी जब तक कुछ समझ पाते, उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद हमलावरों ने सत्य प्रकाश दुबे की पत्नी, एक अन्य व्यक्ति और दो बच्चों को निशाना बनाया। हमले में पांचों की मौत हो गई। वहीं, हमले में गंभीर रूप से घायल एक बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही डीएम अखंड प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है। पुलिस ने शव
Comments
Post a Comment