Skip to main content

संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में मिला युवक का शव, नाले में मछली मार कर परिवार का करता था भरण पोषण

बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के देवस्थली विद्यापीठ के पास
नाले में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे बाहर निकलवाया। परिजन एवं ग्रामीण उसकी हत्या कर साक्ष्य छुपाने के नीयत से पानी मे फेकने का आरोप लगाते हुए बलिया रसड़ा मार्ग को करीब आधे घंटे तक जाम कर दिया। जाम स्थल पर पहुंचे को रसड़ा चेयरमैन विनय शंकर जायसवाल एवं क्षेत्राधिकारी रसड़ा फहीम कुरैशी ने जामकर्ताओं को समझाया। चेयरमैन ने नगर पालिका में आउटसोर्सिंग पर रखने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।

मिली जानकारी के अनुसार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रसड़ा मल्लाह टोला निवासी काशी साहनी उम्र 45 वर्ष पुत्र लट्टू साहनी देवस्थली विद्यापीठ सवरा के पास झोपड़ी लगाकर रहता था। जहां सवरा नाले में मछली मारकर परिवार का भरण पोषण करता था। जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में पानी में शव मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि बुधवार की रात उसकी हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए फेंक दिया गया था। उसके शरीर पर चोट के निशान और नाक व मुँह से ब्लड भी निकला है। परिजनों और ग्रामीणों ने मामले की जांच और मुआवजे की मांग को लेकर गुरुवार की सुबह बलिया रसड़ा मार्ग को करीब आधे घंटे तक जाम कर दिया।

मौके पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल द्वारा नगर पालिका में आउटसोर्सिंग पर रखे जाने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। युवक की डूबने से मौत हुई है या उसकी हत्या हुई है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। इस बाबत क्षेत्राधिकारी रसड़ा कुरैशी ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या हुई है या डूबने से मौत हुई है इसका पता चल सकेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर परिजनो ने कोतवाली में तहरीर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

देवरिया में छह लोगों की हत्या, मोके पर भारी पुलिस बल तैनात:पूरे इलाके में मचा हड़कंप

देवरिया जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिले के रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंच कर भारी पुलिस बल द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। घटनास्थल पर चीख- पूकार से पूरा गांव सहम उठा है। गांव में तनाव का माहौल है। देवरिया जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पुरानी रंजिश में छह लोगों की हत्या कर दी गई है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। भारी पुलिस बल तैनात है। गांव में चीख- पुकार मची है। घटना को लेकर चारों तरफ तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

देवरिया में हुवे खूनी संघर्ष में छः लोगो की मौत के बाद योगी ने लिया बड़ा फैसला

देवरिया:रूद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर ग्राम पंचायत में सोमवार की सुबह जमीन विवाद में खूनी संघर्ष हुआ। लेड़हां टोला गांव के सत्य प्रकाश दुबे और गांव के ही अभयपुरा टोला निवासी प्रेमचंद यादव के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। दोनों परिवारों में लगातार झगड़े होते रहते थे। सोमवार की सुबह जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या की खबर सामने आई। प्रेम यादव की हत्या का जिम्मेदार सत्य प्रकाश दुबे को माना गया। प्रेम यादव के परिजनों ने इस हत्याकांड का बदला लेने की ठानी। उन्होंने सत्य प्रकाश के घर पर हमला बोल दिया। प्रेम यादव के परिजनों ने लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और बंदूकों के साथ हमला बोला था। सत्य प्रकाश दुबे के पड़ोसी जब तक कुछ समझ पाते, उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद हमलावरों ने सत्य प्रकाश दुबे की पत्नी, एक अन्य व्यक्ति और दो बच्चों को निशाना बनाया। हमले में पांचों की मौत हो गई। वहीं, हमले में गंभीर रूप से घायल एक बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही डीएम अखंड प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है। पुलिस ने शव

यूपी के इस युवक ने पार की हैवानियत की सारी हदें, प्यार के जाल में फंसाकर रेप के बाद बनाया पॉर्न वीडियो, फिर मंगेतर के सामने खोला सच

यूपी के रहने वाले 'युवक की हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। युवक की इस घिनौनी हरकत से पुलिस भी हैरान रह गई। लड़की को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया। आरोप है कि युवक ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया। शारीरिक संबंध बनाने के बाद आरोपी युवक ने लड़की का न्यूड फोटो खींच पॉर्न वीडियो भी बना भी लिया। इन्हें वायरल करने का डर बनाकर वह बार- बार रेप करता रहा। लड़की की शादी दूसरे युवक के साथ तय होने पर आरोपी युवक ने मंगेतर को उसके न्यूड फोटो और पॉर्न वीडियो भी दिखा दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि युवती के मंगेतर को भी जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, युवती को बहन मानने वाले मुख्य आरोपी के साथी ने भी धोखा दिया। समझौते की बात कहते हुए उसने पीड़िता को आरोपी के पास अकेले छोड़ा। दोनों आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवती ने पटेल नगर थाना पुलिस को शिकायत की। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि युवती के घर पर यूपी मेरठ निवासी राहुल का आना जाना था। वह उसके घर के पास किराये पर रहा है। उसने शादी की बात कहकर