Skip to main content

डीएम व एसपी ने किया मूर्ति विसर्जन के लिए घाटों का निरीक्षण,दिए निर्देश

 जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल भागलपुर एवं कपरवार घाट का निरीक्षण किया।
        इस दौरान जिलाधिकारी ने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था आदि के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने कहा कि शान्तिपूर्ण मूर्तियां विसर्जित हो, इसके लिए सभी एहतियाती उपाय अपनाया जाए। किसी भी स्तर पर शान्ति व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए विशेष रुप से ध्यान दिया जाए।
          जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर पेयजल, प्रकाश, जनरेटर, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। गोताखोर, नाव एवं सर्चलाइट के इंतजाम भी विसर्जन से पूर्व कर लिया जाए। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए प्रमुख विसर्जन स्थलों पर मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी । चुनिंदा स्थलों पर क्रेन की व्यवस्था भी की जा रही है। नदी घाटों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग करने के निर्देश भी दिए।
        जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन में आने वाले लोगो को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो। उनके बैठने के भी आवश्यक प्रबंध रखे जाए।      
           जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए हर संभव उपाय किये जायेंगे। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था हेतु जनपदवासियों को आश्वस्त किया। 

Comments

Popular posts from this blog

देवरिया में छह लोगों की हत्या, मोके पर भारी पुलिस बल तैनात:पूरे इलाके में मचा हड़कंप

देवरिया जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिले के रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंच कर भारी पुलिस बल द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। घटनास्थल पर चीख- पूकार से पूरा गांव सहम उठा है। गांव में तनाव का माहौल है। देवरिया जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पुरानी रंजिश में छह लोगों की हत्या कर दी गई है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। भारी पुलिस बल तैनात है। गांव में चीख- पुकार मची है। घटना को लेकर चारों तरफ तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

देवरिया में हुवे खूनी संघर्ष में छः लोगो की मौत के बाद योगी ने लिया बड़ा फैसला

देवरिया:रूद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर ग्राम पंचायत में सोमवार की सुबह जमीन विवाद में खूनी संघर्ष हुआ। लेड़हां टोला गांव के सत्य प्रकाश दुबे और गांव के ही अभयपुरा टोला निवासी प्रेमचंद यादव के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। दोनों परिवारों में लगातार झगड़े होते रहते थे। सोमवार की सुबह जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या की खबर सामने आई। प्रेम यादव की हत्या का जिम्मेदार सत्य प्रकाश दुबे को माना गया। प्रेम यादव के परिजनों ने इस हत्याकांड का बदला लेने की ठानी। उन्होंने सत्य प्रकाश के घर पर हमला बोल दिया। प्रेम यादव के परिजनों ने लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और बंदूकों के साथ हमला बोला था। सत्य प्रकाश दुबे के पड़ोसी जब तक कुछ समझ पाते, उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद हमलावरों ने सत्य प्रकाश दुबे की पत्नी, एक अन्य व्यक्ति और दो बच्चों को निशाना बनाया। हमले में पांचों की मौत हो गई। वहीं, हमले में गंभीर रूप से घायल एक बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही डीएम अखंड प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है। पुलिस ने शव

यूपी के इस युवक ने पार की हैवानियत की सारी हदें, प्यार के जाल में फंसाकर रेप के बाद बनाया पॉर्न वीडियो, फिर मंगेतर के सामने खोला सच

यूपी के रहने वाले 'युवक की हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। युवक की इस घिनौनी हरकत से पुलिस भी हैरान रह गई। लड़की को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया। आरोप है कि युवक ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया। शारीरिक संबंध बनाने के बाद आरोपी युवक ने लड़की का न्यूड फोटो खींच पॉर्न वीडियो भी बना भी लिया। इन्हें वायरल करने का डर बनाकर वह बार- बार रेप करता रहा। लड़की की शादी दूसरे युवक के साथ तय होने पर आरोपी युवक ने मंगेतर को उसके न्यूड फोटो और पॉर्न वीडियो भी दिखा दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि युवती के मंगेतर को भी जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, युवती को बहन मानने वाले मुख्य आरोपी के साथी ने भी धोखा दिया। समझौते की बात कहते हुए उसने पीड़िता को आरोपी के पास अकेले छोड़ा। दोनों आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवती ने पटेल नगर थाना पुलिस को शिकायत की। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि युवती के घर पर यूपी मेरठ निवासी राहुल का आना जाना था। वह उसके घर के पास किराये पर रहा है। उसने शादी की बात कहकर