Skip to main content

अध्यापक द्वारा डांटने से नाराज एक छात्र ने किया जानलेवा हमला, गुस्साए अन्य क्षेत्रों ने किया चक्का जाम कार्रवाई की मांग पर अड़े

कुशीनगर में शुक्रवार की देर शाम विद्यालय में डांटने पर बौखलाए छात्र ने अपने साथियों के साथ छुट्टी के बाद घर जाते समय शिक्षक पर जानलेवा हमला कर दिया था। इससे नाराज स्कूल के छात्र छात्राओं ने शनिवार की सुबह हंगामा खड़ा कर दिया।उन्होंने सपहा-हरका मार्ग को जाम कर दिया और आरोपी छात्र की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया के शिक्षक प्रवीण कुमार विश्वकर्मा शुक्रवार को विद्यालय से छुट्टी हो जाने के बाद अपने आवास कसया जा रहे थे। इस बीच सपहा- हरका मार्ग पर मठिया के पूर्व पिपरा बतरडेरा- माधोपुर नहर के पुल पर विद्यालय के दो छात्र चार अन्य सहयोगियों के उनपर हमला कर दिए। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए।

पीछे से आ रहे अन्य शिक्षकों को देखकर हमलावर भाग गए। पीड़ित ने फोन से पुलिस सूचना दी। मौके पर कसया व कुबेरस्थान की पुलिस पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शिक्षक आपस में विचार विमर्श के बाद प्रधानाचार्य के नेतृत्व में कसया थाना में पहुंच कर इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।

इस घटना से नाराज छात्रों ने शनिवार की सुबह इंटर कॉलेज गेट के सामने सड़क जाम कर दिया और आरोपी छात्र के गिरफ्तारी की मांग करने लगे। करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम रहने के बाद एसडीएम सदर महात्मा सिंह व तहसीलदार कसया ने छात्रों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। उन्होंने आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक की तहरीर पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

देवरिया में छह लोगों की हत्या, मोके पर भारी पुलिस बल तैनात:पूरे इलाके में मचा हड़कंप

देवरिया जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिले के रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंच कर भारी पुलिस बल द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। घटनास्थल पर चीख- पूकार से पूरा गांव सहम उठा है। गांव में तनाव का माहौल है। देवरिया जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पुरानी रंजिश में छह लोगों की हत्या कर दी गई है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। भारी पुलिस बल तैनात है। गांव में चीख- पुकार मची है। घटना को लेकर चारों तरफ तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

देवरिया में हुवे खूनी संघर्ष में छः लोगो की मौत के बाद योगी ने लिया बड़ा फैसला

देवरिया:रूद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर ग्राम पंचायत में सोमवार की सुबह जमीन विवाद में खूनी संघर्ष हुआ। लेड़हां टोला गांव के सत्य प्रकाश दुबे और गांव के ही अभयपुरा टोला निवासी प्रेमचंद यादव के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। दोनों परिवारों में लगातार झगड़े होते रहते थे। सोमवार की सुबह जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या की खबर सामने आई। प्रेम यादव की हत्या का जिम्मेदार सत्य प्रकाश दुबे को माना गया। प्रेम यादव के परिजनों ने इस हत्याकांड का बदला लेने की ठानी। उन्होंने सत्य प्रकाश के घर पर हमला बोल दिया। प्रेम यादव के परिजनों ने लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और बंदूकों के साथ हमला बोला था। सत्य प्रकाश दुबे के पड़ोसी जब तक कुछ समझ पाते, उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद हमलावरों ने सत्य प्रकाश दुबे की पत्नी, एक अन्य व्यक्ति और दो बच्चों को निशाना बनाया। हमले में पांचों की मौत हो गई। वहीं, हमले में गंभीर रूप से घायल एक बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही डीएम अखंड प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है। पुलिस ने शव

यूपी के इस युवक ने पार की हैवानियत की सारी हदें, प्यार के जाल में फंसाकर रेप के बाद बनाया पॉर्न वीडियो, फिर मंगेतर के सामने खोला सच

यूपी के रहने वाले 'युवक की हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। युवक की इस घिनौनी हरकत से पुलिस भी हैरान रह गई। लड़की को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया। आरोप है कि युवक ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया। शारीरिक संबंध बनाने के बाद आरोपी युवक ने लड़की का न्यूड फोटो खींच पॉर्न वीडियो भी बना भी लिया। इन्हें वायरल करने का डर बनाकर वह बार- बार रेप करता रहा। लड़की की शादी दूसरे युवक के साथ तय होने पर आरोपी युवक ने मंगेतर को उसके न्यूड फोटो और पॉर्न वीडियो भी दिखा दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि युवती के मंगेतर को भी जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, युवती को बहन मानने वाले मुख्य आरोपी के साथी ने भी धोखा दिया। समझौते की बात कहते हुए उसने पीड़िता को आरोपी के पास अकेले छोड़ा। दोनों आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवती ने पटेल नगर थाना पुलिस को शिकायत की। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि युवती के घर पर यूपी मेरठ निवासी राहुल का आना जाना था। वह उसके घर के पास किराये पर रहा है। उसने शादी की बात कहकर