Skip to main content

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाए जाने को लेकर संपन्न हुई बैठक,कार्यक्रमों की तय की गई रूप रेखा

आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को मनाये जाने को लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दृष्टिगत कल देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को अन्तिम रुप दिया गया।   
       जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक में तय कार्यक्रम अनुसार स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 13 एवं 14 अगस्त से ही जनपद के सभी शहीद स्मारको एवं महापुरुषों से जुड़े स्थलो की साफ सफाई कराये जाएंगे। इसके लिये ब्लाक स्तर हेतु खण्ड विकास अधिकारी एवं तहसील स्तर पर संबंधित तहसीलदार को एवं नगरीय क्षेत्र में अधिशासी अधिकारियों को उत्तरदायी बनाया गया।  डीएम ने सभी कार्यालय भवनो को 13 से 15 अगस्त की रात्रि में प्रकाशमान किये जाने के साथ समुचित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिए निर्देशित किया।

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत गुरुद्वारा से जीआईसी तक रैली निकलेगी तथा जीआईसी में विभाजन की त्रासदी को व्यक्त करने वाली चित्रों की प्रदर्शनी लगेगी। 
         स्वतंत्रता दिवस की शुरुआत 15 अगस्त के  सभी धार्मिक स्थलो पर प्रार्थना के साथ किया जाएगा। स्थानीय स्टेडियम में क्रास कन्ट्री रेस, 07 बजे सभी स्कूलो से प्रभात-फेरी निकाले जाने का निर्देश दिया गया।
        सभी सरकारी भवनों पर प्रातः 08 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा। स्वतंत्रता सेनानियो एवं उनके आश्रितों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत पंच प्रण भी लिया जाएगा तथा वसुधा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बेसिक विद्यालयो में वृक्षारोपण किये जाने एवं नगर के सभी महापुरुषों के स्मारक स्थलो एवं प्रतिमाओं पर 09.30 बजे अधिकारियो द्वारा माल्यार्पित किया जायेगा।  सभी स्कूलो में झण्डारोहण किया जायेगा। अपराह्न 03 बजे नगर के वार्डो में साफ-सफाई  का कार्यक्रम आयोजित कराया जाएगा तथा उत्कृष्ट कार्य करने वालो को पुरस्कृत किया जाएगा। 11 अगस्त से 14 अगस्त तक अभियान  चलाकर साफ-सफाई कार्य को कराये जाने को कहा गया।  इस तरह के कार्यक्रम जनपद में तहसील व ब्लाकों से लेकर ग्रामीण अंचल तक आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया।
     बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एएसपी डॉ राजेश सोनकर सहित विभिन्न अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

देवरिया में छह लोगों की हत्या, मोके पर भारी पुलिस बल तैनात:पूरे इलाके में मचा हड़कंप

देवरिया जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिले के रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंच कर भारी पुलिस बल द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। घटनास्थल पर चीख- पूकार से पूरा गांव सहम उठा है। गांव में तनाव का माहौल है। देवरिया जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पुरानी रंजिश में छह लोगों की हत्या कर दी गई है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। भारी पुलिस बल तैनात है। गांव में चीख- पुकार मची है। घटना को लेकर चारों तरफ तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

देवरिया में हुवे खूनी संघर्ष में छः लोगो की मौत के बाद योगी ने लिया बड़ा फैसला

देवरिया:रूद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर ग्राम पंचायत में सोमवार की सुबह जमीन विवाद में खूनी संघर्ष हुआ। लेड़हां टोला गांव के सत्य प्रकाश दुबे और गांव के ही अभयपुरा टोला निवासी प्रेमचंद यादव के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। दोनों परिवारों में लगातार झगड़े होते रहते थे। सोमवार की सुबह जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या की खबर सामने आई। प्रेम यादव की हत्या का जिम्मेदार सत्य प्रकाश दुबे को माना गया। प्रेम यादव के परिजनों ने इस हत्याकांड का बदला लेने की ठानी। उन्होंने सत्य प्रकाश के घर पर हमला बोल दिया। प्रेम यादव के परिजनों ने लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और बंदूकों के साथ हमला बोला था। सत्य प्रकाश दुबे के पड़ोसी जब तक कुछ समझ पाते, उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद हमलावरों ने सत्य प्रकाश दुबे की पत्नी, एक अन्य व्यक्ति और दो बच्चों को निशाना बनाया। हमले में पांचों की मौत हो गई। वहीं, हमले में गंभीर रूप से घायल एक बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही डीएम अखंड प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है। पुलिस ने शव

यूपी के इस युवक ने पार की हैवानियत की सारी हदें, प्यार के जाल में फंसाकर रेप के बाद बनाया पॉर्न वीडियो, फिर मंगेतर के सामने खोला सच

यूपी के रहने वाले 'युवक की हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। युवक की इस घिनौनी हरकत से पुलिस भी हैरान रह गई। लड़की को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया। आरोप है कि युवक ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया। शारीरिक संबंध बनाने के बाद आरोपी युवक ने लड़की का न्यूड फोटो खींच पॉर्न वीडियो भी बना भी लिया। इन्हें वायरल करने का डर बनाकर वह बार- बार रेप करता रहा। लड़की की शादी दूसरे युवक के साथ तय होने पर आरोपी युवक ने मंगेतर को उसके न्यूड फोटो और पॉर्न वीडियो भी दिखा दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि युवती के मंगेतर को भी जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, युवती को बहन मानने वाले मुख्य आरोपी के साथी ने भी धोखा दिया। समझौते की बात कहते हुए उसने पीड़िता को आरोपी के पास अकेले छोड़ा। दोनों आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवती ने पटेल नगर थाना पुलिस को शिकायत की। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि युवती के घर पर यूपी मेरठ निवासी राहुल का आना जाना था। वह उसके घर के पास किराये पर रहा है। उसने शादी की बात कहकर