Skip to main content

डीएम ने सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी जन समस्यायें

  शिथिलता के लिये किया आगाह

 तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 61 प्रकरण हुए प्राप्त, 6 का मौके पर हुआ निस्तारण
 
 देवरिया जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक फरियादी की समस्याओं का गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाएगा।

सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त लेखपालों को आगाह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मौके पर जाकर समस्त पक्षों से बात कर प्रकरण को नियमानुसार सुलझाए। सरकार ने मामले के समाधान के लिए तैनात किया है। बेवजह मामले को उलझाने एवं लोगों को न्यायालय में राजस्व वाद दाखिल करने के लिए मजबूर करने वाले लेखपालों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने ऐसे लेखपालों को भी चिन्हित करने का  निर्देश दिया है, जिनके हल्के में राजस्व वादों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है।जिलाधिकारी ने उदयभान पुत्र सुब्बा निवासी ग्राम दूलहु की शिकायत पर सुनवाई करने के दौरान लेखपाल लक्ष्मीकांत का वेतन रोकने एवं चार्जशीट देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी लेखपाल अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय रहे और किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे की सूचना तत्काल अपने एसडीएम को दें।

      जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के साथ जन फरियादों की सुनवायी करते हुए कहा कि राजस्व, विकास एवं पुलिस विभाग से जुडे सभी अधिकारी जिन प्रकरणों में संयुक्त रुप से निराकरण की आवश्यकता हो, उसमें आपसी समन्वय रखते हुए उन मामलो का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि प्रकरणों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ होना चाहिये।
           पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस विभाग से जुडे मामलो की सुनवायी किये व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षो को प्राप्त सभी सन्दर्भाे का निस्तारण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया।
    तहसील सदर में आयोजित समाधान दिवस में कुल प्राप्त 61 प्रकरणो मे सर्वाधिक राजस्व विभाग के 32,  पुलिस के 14, विकास के 5 व अन्य विभागों से 10 मामले आये।  6 प्रकरणों का आज समाधान किया गया। जिलाधिकारी ने अवशेष 55 प्रकरणों का निस्तारण संपूर्ण समाधान दिवस शासनादेश में निर्धारित सात दिन की समयावधि के भीतर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सात दिन की अवधि समाप्त होने के पश्चात समीक्षा की जाएगी और निस्तारण में लापरवाही मिलने पर उत्तरदायित्व तय कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर दिव्यांगों को प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के लिए विशेष कैंप भी आयोजन किया गया, जिसमें 14 दिव्यांगों का यूडीआईडी कार्ड जनरेट किया गया।
      सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ रवींद्र कुमार , सीएमओ डॉ राजेश झा, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, सीओ श्रीयश त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागो के जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष गण आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

देवरिया में छह लोगों की हत्या, मोके पर भारी पुलिस बल तैनात:पूरे इलाके में मचा हड़कंप

देवरिया जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिले के रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंच कर भारी पुलिस बल द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। घटनास्थल पर चीख- पूकार से पूरा गांव सहम उठा है। गांव में तनाव का माहौल है। देवरिया जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पुरानी रंजिश में छह लोगों की हत्या कर दी गई है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। भारी पुलिस बल तैनात है। गांव में चीख- पुकार मची है। घटना को लेकर चारों तरफ तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

देवरिया में हुवे खूनी संघर्ष में छः लोगो की मौत के बाद योगी ने लिया बड़ा फैसला

देवरिया:रूद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर ग्राम पंचायत में सोमवार की सुबह जमीन विवाद में खूनी संघर्ष हुआ। लेड़हां टोला गांव के सत्य प्रकाश दुबे और गांव के ही अभयपुरा टोला निवासी प्रेमचंद यादव के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। दोनों परिवारों में लगातार झगड़े होते रहते थे। सोमवार की सुबह जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या की खबर सामने आई। प्रेम यादव की हत्या का जिम्मेदार सत्य प्रकाश दुबे को माना गया। प्रेम यादव के परिजनों ने इस हत्याकांड का बदला लेने की ठानी। उन्होंने सत्य प्रकाश के घर पर हमला बोल दिया। प्रेम यादव के परिजनों ने लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और बंदूकों के साथ हमला बोला था। सत्य प्रकाश दुबे के पड़ोसी जब तक कुछ समझ पाते, उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद हमलावरों ने सत्य प्रकाश दुबे की पत्नी, एक अन्य व्यक्ति और दो बच्चों को निशाना बनाया। हमले में पांचों की मौत हो गई। वहीं, हमले में गंभीर रूप से घायल एक बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही डीएम अखंड प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है। पुलिस ने शव

यूपी के इस युवक ने पार की हैवानियत की सारी हदें, प्यार के जाल में फंसाकर रेप के बाद बनाया पॉर्न वीडियो, फिर मंगेतर के सामने खोला सच

यूपी के रहने वाले 'युवक की हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। युवक की इस घिनौनी हरकत से पुलिस भी हैरान रह गई। लड़की को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया। आरोप है कि युवक ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया। शारीरिक संबंध बनाने के बाद आरोपी युवक ने लड़की का न्यूड फोटो खींच पॉर्न वीडियो भी बना भी लिया। इन्हें वायरल करने का डर बनाकर वह बार- बार रेप करता रहा। लड़की की शादी दूसरे युवक के साथ तय होने पर आरोपी युवक ने मंगेतर को उसके न्यूड फोटो और पॉर्न वीडियो भी दिखा दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि युवती के मंगेतर को भी जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, युवती को बहन मानने वाले मुख्य आरोपी के साथी ने भी धोखा दिया। समझौते की बात कहते हुए उसने पीड़िता को आरोपी के पास अकेले छोड़ा। दोनों आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवती ने पटेल नगर थाना पुलिस को शिकायत की। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि युवती के घर पर यूपी मेरठ निवासी राहुल का आना जाना था। वह उसके घर के पास किराये पर रहा है। उसने शादी की बात कहकर