राज्यस्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता हेतु स्तुति और संजीव हुए चयनित...

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रामपुर कारखाना पर आयोजित छठी राज्यस्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता हेतु देवरिया जनपद से जूनियर संवर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरवा उपाध्याय  की सहायक अध्यापिका स्तुति पांडेय एवं प्राथमिक संवर्ग से प्राथमिक विद्यालय नरियाव भागलपुर से सहायक अध्यापक संजीव कुमार  चयन राज्य स्तर प्रतियोगिता हेतु हुआ है। 
कार्यक्रम के नोडल श्री अनिल कुमार तिवारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न ब्लॉक के अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। तीन वाह्य विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा अध्यापकों के प्रस्तुतीकरण का मूल्यांकन किया गया उसके आधार परिंदो अध्यापकों का चयन राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता हेतु किया गया। 
दोनों अध्यापकों को उनकी उपलब्धि के लिए डायट प्राचार्य श्री अनिल कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री हरिश्चंद्र नाथ, खंड शिक्षा अधिकारी देवरिया श्री विजय पाल नारायण त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी भागलपुर सत्य प्रकाश कुशवाहा ने बधाईयाँ प्रेषित करते हुए राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

Comments

Popular posts from this blog

पत्रकार व सदर विधायक को फोन पर धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया में लोकतंत्र पर हमला: जनप्रतिनिधियों और पत्रकार को मिली धमकी, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

दबंगों का आतंक: रुद्रपुर के बाद अब बरियारपुर में संदीप यादव को मार पीटकर दी जान से मारने की धमकी