Skip to main content

डीएम ने की पिड़रा पुल के एप्रोच मार्ग के मरम्मत कार्य की समीक्षा , 3 नवंबर तक पिड़रा पुल एप्रोच मार्ग होगा आवागमन योग्य

 डीएम ने की पिड़रा पुल के एप्रोच मार्ग के मरम्मत कार्य की समीक्षा 


 3 नवंबर तक पिड़रा पुल एप्रोच मार्ग होगा आवागमन योग्य 


 डीएम ने आदर्श चौराहा पर रुट डाइवर्जन का साइनएज लगाने का दिया निर्देश 


 जन सुविधा के लिए पिड़रा पुल एवं एप्रोच मार्ग के निकटवर्ती गांव के आवागमन हेतु वाया सेमरौना का किया गया रुट डाइवर्जन 


 समीपवर्ती निवासी इस डाइवर्जन का आवागमन हेतु करें उपयोग 

देवरिया जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यकक्ष में पिड़रा पुल के एप्रोच मार्ग के मरम्मत कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित में एप्रोच मार्ग का मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कर आवाजाही योग्य बनाया जाये। डीएम ने मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

            बैठक में   पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि गुर्रा नदी के जलस्तर एवं तेज प्रवाह की वजह से मरम्मत कार्य प्रभावित हो रहा है। नदी एप्रोच मार्ग के नये स्थानों पर कटान कर रही है, जिसे रोकने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा एप्रोच मार्ग की मिट्टी गीली हो गई है। सबसे पहले मिट्टी को स्टेबल करने का प्रयास किया जा रहा है। मरम्मत कार्य निरन्तर किया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि आगामी 3 नवंबर की सायंकाल तक एप्रोच मार्ग को आवागमन योग्य बना लिया जाएगा।

       जिलाधिकारी ने रुद्रपुर के आदर्श चौराहा के दृश्य स्थल पर पुल के मरम्मत कार्य जारी होने की वजह से रूट डायवर्जन होने का साइनएज लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि साइनएज से यात्रियों को सुविधा होगी और उन्हें अनावश्यक पिड़रा पुल से वापस नहीं आना पड़ेगा। उन्होने कहा कि पचलड़ी, रमपुरवॉ, सुल्तानी, पलियॉ, भेलऊर, जगदीशपुर, बहोरा दलपतपुर, नरायनपुर गांव आदि के निवासी नरायनपुर पुल से वाया सेमरौना पुल होते हुए आदर्श चौराहा तक जा रहे हैं।  

       जिलाधिकारी ने पचलड़ी से नरायनपुर पुल तक के डायवर्जन मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त बनाये रखने के लिए सीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर ट्रैफिक जाम की दृष्टि से संवेदनशील बिंदुओं पर अतिक्रमण हटाने के साथ ही पुलिस के जवानों की तैनाती की जाए। उन्होंने तटबंध से होकर जाने वाले इस मार्ग के प्रारंभिक दो किलोमीटर की मरम्मत कराने के संबंध में अधिशासी अभियंता बाढ़ एनके जाडिया को निर्देशित किया।

        जिलाधिकारी ने कहा कि पिड़रा पुल के एप्रोच मार्ग पर हुए कटान की वजह से लोगो को आवाजाही में हो रही असुविधा को दूर करने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। लोक निर्माण विभाग तथा बाढ़ नियंत्रण विभाग से जुडे अधिकारियों की निगरानी में मरम्मत कार्य किया जा रहा है।    

        समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम रुद्रपुर ध्रुव शुक्ला, सीओ जिलाजीत, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी आरके सिंह समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।  

Comments

Popular posts from this blog

देवरिया में छह लोगों की हत्या, मोके पर भारी पुलिस बल तैनात:पूरे इलाके में मचा हड़कंप

देवरिया जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिले के रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंच कर भारी पुलिस बल द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। घटनास्थल पर चीख- पूकार से पूरा गांव सहम उठा है। गांव में तनाव का माहौल है। देवरिया जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पुरानी रंजिश में छह लोगों की हत्या कर दी गई है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। भारी पुलिस बल तैनात है। गांव में चीख- पुकार मची है। घटना को लेकर चारों तरफ तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

देवरिया में हुवे खूनी संघर्ष में छः लोगो की मौत के बाद योगी ने लिया बड़ा फैसला

देवरिया:रूद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर ग्राम पंचायत में सोमवार की सुबह जमीन विवाद में खूनी संघर्ष हुआ। लेड़हां टोला गांव के सत्य प्रकाश दुबे और गांव के ही अभयपुरा टोला निवासी प्रेमचंद यादव के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। दोनों परिवारों में लगातार झगड़े होते रहते थे। सोमवार की सुबह जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या की खबर सामने आई। प्रेम यादव की हत्या का जिम्मेदार सत्य प्रकाश दुबे को माना गया। प्रेम यादव के परिजनों ने इस हत्याकांड का बदला लेने की ठानी। उन्होंने सत्य प्रकाश के घर पर हमला बोल दिया। प्रेम यादव के परिजनों ने लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और बंदूकों के साथ हमला बोला था। सत्य प्रकाश दुबे के पड़ोसी जब तक कुछ समझ पाते, उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद हमलावरों ने सत्य प्रकाश दुबे की पत्नी, एक अन्य व्यक्ति और दो बच्चों को निशाना बनाया। हमले में पांचों की मौत हो गई। वहीं, हमले में गंभीर रूप से घायल एक बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही डीएम अखंड प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है। पुलिस ने शव

यूपी के इस युवक ने पार की हैवानियत की सारी हदें, प्यार के जाल में फंसाकर रेप के बाद बनाया पॉर्न वीडियो, फिर मंगेतर के सामने खोला सच

यूपी के रहने वाले 'युवक की हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। युवक की इस घिनौनी हरकत से पुलिस भी हैरान रह गई। लड़की को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया। आरोप है कि युवक ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया। शारीरिक संबंध बनाने के बाद आरोपी युवक ने लड़की का न्यूड फोटो खींच पॉर्न वीडियो भी बना भी लिया। इन्हें वायरल करने का डर बनाकर वह बार- बार रेप करता रहा। लड़की की शादी दूसरे युवक के साथ तय होने पर आरोपी युवक ने मंगेतर को उसके न्यूड फोटो और पॉर्न वीडियो भी दिखा दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि युवती के मंगेतर को भी जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, युवती को बहन मानने वाले मुख्य आरोपी के साथी ने भी धोखा दिया। समझौते की बात कहते हुए उसने पीड़िता को आरोपी के पास अकेले छोड़ा। दोनों आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवती ने पटेल नगर थाना पुलिस को शिकायत की। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि युवती के घर पर यूपी मेरठ निवासी राहुल का आना जाना था। वह उसके घर के पास किराये पर रहा है। उसने शादी की बात कहकर