द्रौपदी मुर्मू को भारत की 15 वी राष्ट्रपति बनने पर लार में मिठाई बाट कर खुशी का इजहार करते जगदीश यादव

लार।नगर पंचायत लार के कार्यालय पर अध्यक्ष प्रतिनिधी जगदीश यादव समाजसेवी व मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी के नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ भारत गणराज्य की 15 वी व देश की प्रथम आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर लोगों को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
जगदीश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक आदिवासी महिला को जो सम्मान दिलाया है और समाज हित के लिए गौरव की बात है।भाजपा नेता अरुण पांडेय ने कहा कि हमे गर्व है कि भारत की एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू हमारे देश की राष्ट्रपति बनी।बधाई देने वालो में मण्डल अध्यक्ष कमलेश तिवारी,देवेंद्र सिंह राजू,विष्णु कांत तिवारी,अरुण पांडेय,धीरज सिंह, किशन मोदनवाल,अर्जेश पाल, विवेक यादव शुभम,अखिलेश सिंह चुनचुन,केडी सिंह,आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पत्रकार व सदर विधायक को फोन पर धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया में लोकतंत्र पर हमला: जनप्रतिनिधियों और पत्रकार को मिली धमकी, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

दबंगों का आतंक: रुद्रपुर के बाद अब बरियारपुर में संदीप यादव को मार पीटकर दी जान से मारने की धमकी