जमींदार संघ के अध्यक्ष बने सतीश सिंह

लार।आज मछली महाल थोक सोलह आना के जमींदारों की एक अहम बैठक अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पिपरा लार के रमावती धर्मनाथ कन्या इंटर कालेज के प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से शिवदयाल सिंह को बर्खास्त कर सतीश सिंह को जमीदार संघ का अध्यक्ष चुना गया। इनके साथ घारी वार्ड निवासी अरविंद सिंह को उपाध्यक्ष,पंकज सिंह को कोषाध्यक्ष तथा सुधीर सिंह (गोल्डन) को सचिव बनाया गया। इसके साथ ही 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया ।
कार्यकारिणी का संरक्षक अरुण कुमार सिंह (गुड्डू) को बनाया गया। बैठक में नए सत्र 2022–23 का मछली का ठेका देने पर भी विचार किया गया। इसके अलावा पोखरे के सुंदरीकरण तथा सीमांकन कराने का भी निर्णय लिया गया। कार्यकारिणी में अवधेश पाल , हरि प्रकाश सिंह (चौक) ,कृष्ण प्रताप सिंह मलुदन, ईश्वर प्रताप सिंह , कुलदीप सिंह , ओमप्रकाश सिंह , माधवेंद्र प्रताप सिंह, के डी सिंह , डब्बू सिंह , अंशु सिंह , शिब्बू सिंह , शुभम् सिंह , शिवम सिंह , चंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह चुनचुन , ऋतुराज सिंह , प्रिंस सिंह , अविनाश सिंह मुन्ना, उदय सिंह वकील , शशिभूषण सिंह , विक्रम सिंह को चुना गया। फाट वितरण की जिम्मेदारी कोषाध्यक्ष पंकज सिंह , के साथ मलुदन सिंह ,तथा अरूण कुमार सिंह गुड्डू , तथा चंद्र प्रताप सिंह को दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

यूपी के इस युवक ने पार की हैवानियत की सारी हदें, प्यार के जाल में फंसाकर रेप के बाद बनाया पॉर्न वीडियो, फिर मंगेतर के सामने खोला सच

देवरिया में छह लोगों की हत्या, मोके पर भारी पुलिस बल तैनात:पूरे इलाके में मचा हड़कंप

देवरिया में हुवे खूनी संघर्ष में छः लोगो की मौत के बाद योगी ने लिया बड़ा फैसला