लार युवा मोर्चा के संयोजक प्रियेश त्रिपाठी ने किया पौध रोपड़।

लार युवा मोर्चा के संयोजक प्रियेश त्रिपाठी ने किया पौध रोपड़।
लार। लार युवा मोर्चा द्वारा पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया। मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मोर्चा के संयोजक प्रियेश त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी युवाओं की जिम्मेदारी है। पर्यावरण को स्वच्छ रख कर ही हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को पौधरोपण करना चाहिए।कोसाध्यक्ष चंद्रशेखर कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान जीवन शैली में पर्यावरण के करीब रहना नितांत जरूरी है। पौधे-मिट्टी-जल का क्षरण रोकना जरूरी है। मंत्री आलिम लारी ने उपस्थित सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प दिलाया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में अमर श्रीवास्तव, सचिन शर्मा, अश्वनी कुमार, , अनुराग पांडेय, सुनील पांडेय, संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पत्रकार व सदर विधायक को फोन पर धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया में लोकतंत्र पर हमला: जनप्रतिनिधियों और पत्रकार को मिली धमकी, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

दबंगों का आतंक: रुद्रपुर के बाद अब बरियारपुर में संदीप यादव को मार पीटकर दी जान से मारने की धमकी