Posts

Showing posts from November, 2025

थाना दिवस के दौरान कुल 130 मामलों में 35 मामलों का त्वरित निस्तारण

Image
जनपद देवरिया में थाना समाधान दिवस का सफल आयोजन अग्रसेन विश्वकर्मा  आज जनपद देवरिया के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया, जिसमें राजस्व व पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को सुना। पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन के निर्देशन में बेहतर जनसुनवाई, पारदर्शिता व संवेदनशीलता बढ़ाने हेतु डेस्क सिस्टम के तहत हल्का व बीट पुलिस अधिकारियों ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया। जनपद के सभी थानों पर कुल 130 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 35 का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस दौरान पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

रूद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेकिंग अभियान में 4 जुआरी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व ₹90,530 नकदी बरामद

Image
रूद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेकिंग अभियान में 4 जुआरी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व ₹90,530 नकदी बरामद शासन की मंशा के अनुरूप तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत रूद्रपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर के निर्देशन में थाना रूद्रपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गोला वार्ड स्थित बथुआ रिवर फ्रंट के पास दबिश दी, जहां कुछ व्यक्ति ताश के जुए में लिप्त पाए गए। पुलिस टीम ने मौके से चार जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में जयप्रकाश यादव निवासी जंगल अकटहां, टिमल मद्धेशिया निवासी गोला वार्ड, वाजिद अली उर्फ बिक्की निवासी चौहट्टा वार्ड तथा दिलीप गोड़ निवासी गोला वार्ड शामिल हैं। अभियुक्तों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते तथा ₹90,530 नकद बरामद किए गए। पुलिस टीम ने बरामद सामान को कब्जे में लेते हुए चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना रूद्रपुर में मु.अ.सं. 415/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्र...

ऐतिहासिक परिवर्तन रैली की सफलता के बाद लखनऊ में लोकजन सोशलिस्ट पार्टी का भव्य सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न।

Image
ऐतिहासिक परिवर्तन रैली की सफलता के बाद लखनऊ में लोकजन सोशलिस्ट पार्टी का भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न (अग्रसेन विश्वकर्मा) लोकजन सोशलिस्ट पार्टी द्वारा आज लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह उत्साह, ऊर्जा और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम 9 नवम्बर की ऐतिहासिक परिवर्तन रैली की अभूतपूर्व सफलता को समर्पित था, जिसमें योगदान देने वाले सभी जिला अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, महिला प्रकोष्ठ, युवा मोर्चा, छात्र इकाई और समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम शाम 4 से 6 बजे तक चला, जहां पूरे समय वातावरण में बढ़ते जनसमर्थन और आत्मविश्वास की स्पष्ट झलक दिखाई दी। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि 9 नवम्बर की रैली जनता की सामूहिक पुकार थी और उत्तर प्रदेश अब वास्तविक परिवर्तन के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यह सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं की निष्ठा और जनता के भरोसे की जीत है। डॉ. विश्वकर्मा ने संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी जन-अभियानों को गति देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और...

बिहार चुनाव को लेकर यूपी-बिहार बार्डर पर सख्ती, मेहरौना बार्डर से बड़ी गाड़ियों के प्रवेश पर रोक

Image
देवरिया  बिहार में कल पहले चरण के विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र यूपी से बिहार में प्रवेश करने वाली बड़ी गाड़ियों (जैसे बसें और ट्रक) के आवागमन पर रोक लगा दी है। देवरिया जनपद के मेहरौना बार्डर पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी संदिग्ध वाहन या व्यक्ति को बिहार में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।

थाना तरकुलवा पुलिस की बड़ी सफलता: विस्फोटक एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Image
थाना तरकुलवा पुलिस की बड़ी सफलता: विस्फोटक एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजय सुमन के निर्देशन में जनपद में “अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी” हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तरकुलवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में थाना तरकुलवा पुलिस टीम ने मु0अ0सं0- 299/2025, धारा 5/9(ख) विस्फोटक अधिनियम में वांछित अभियुक्त बहुद्दीन पुत्र स्व0 तैय्यब, निवासी ग्राम नौतन हथियागढ़, थाना रामपुर कारखाना, जनपद देवरिया को आज दिनांक 03 नवम्बर 2025 को मुखबिर की सूचना पर मुण्डेरा चौराहा के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बे-मौसम बारिश ने तबाह की किसानों की मेहनत — 20 एकड़ से अधिक फसल जलमग्न

Image
देवरिया केसरी देवरिया। सदर तहसील क्षेत्र के दुबौली तप्पा कचूआर गांव में बे-मौसम हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। लगातार हुई बारिश से गांव में करीब 20 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल की धान की फसल बर्बाद हो गई है। खेतों में पानी भर जाने से धान की बालियां पूरी तरह से पानी में लेट गई हैं, जिससे फसल सड़ने की स्थिति में पहुंच चुकी है। गांव के कई किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।  जिनमें प्रमुख रूप से — उदयभान दुबे की लगभग 10 एकड़, नंदलाल यादव की लगभग 2 एकड़, गुरु प्रसाद मिश्र की लगभग 2 एकड़, रामबाला विश्वकर्मा की लगभग 1 एकड़, तथा शिवकुमार यादव की लगभग 1 एकड़ फसलें सबसे अधिक क्षतिग्रस्त बताई जा रही हैं। स्थानीय किसानों का कहना है कि अब तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा न तो खेतों का सर्वे किया गया है, न ही कोई निरीक्षण दल मौके पर पहुंचा है। किसानों का दर्द यह है कि जब सरकार बार-बार मुआवजे की घोषणा करती है, तो जमीनी स्तर पर राहत क्यों नहीं पहुंचती। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजे की धनर...