Posts

सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, बिहार का अभियुक्त गिरफ्तार

Image
देवरिया: जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना खामपार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त अवैध चाकू बरामद किया है। विवाद का कारण: महज सिगरेट के पैसे घटनाक्रम के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 को ग्राम परसिया छितनी सिंह निवासी कंचन गुप्ता के पुत्र अंकित गुप्ता, जो पान की दुकान चलाते हैं, उनसे अभियुक्त मन्टू यादव ने सिगरेट ली थी। जब अंकित ने सिगरेट के पैसे मांगे, तो मन्टू यादव ने न केवल पैसे देने से इनकार कर दिया, बल्कि जान से मारने की नीयत से अंकित पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मु.अ.सं. 92/2026 के तहत धारा 109(1), 352 BNS में अभियोग पंजीकृत किया। पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज यानी 01 मई 2026 को अभियुक्त को धर दबोचा।

कमर्शियल LPG की कीमतों में भारी उछाल: दिल्ली से गोरखपुर तक बढ़ी महंगाई की तपिश

Image
​मई महीने की पहली तारीख व्यापार जगत और रेस्टोरेंट मालिकों के लिए झटके वाली खबर लेकर आई है। तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जिससे देशभर के विभिन्न शहरों में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के दाम आसमान छू रहे हैं। ​ प्रमुख शहरों में नए रेट्स पर एक नजर ​कीमतों में हुए इस बदलाव के बाद अलग-अलग शहरों में अब नए रेट कुछ इस प्रकार हैं: ​ दिल्ली: देश की राजधानी में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब ₹3071.50 हो गई है। ​ लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में कारोबारियों को अब एक सिलेंडर के लिए ₹3194 खर्च करने होंगे। ​ गोरखपुर: यहां कीमतों में सबसे ज्यादा असर दिख रहा है, जहां रेट करीब ₹3255 तक पहुंच गया है। ​ आम आदमी और कारोबार पर असर ​महीने की शुरुआत में ही हुई इस वृद्धि का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और हलवाइयों के बजट पर पड़ेगा। जब कमर्शियल ईंधन महंगा होता है, तो बाहर खाना-पीना और कैटरिंग सेवाएं भी महंगी होने की पूरी संभावना रहती है। हालांकि, राहत की बात यह है कि फिलहाल घरेलू रसोई गैस (14.2 किलो) की कीमतों में कोई ...

गर्मी से मिली राहत, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट

Image
लखनऊ/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह मौसम ने करवट ली। तेज आंधी और झमाझम बारिश के साथ हुई सुबह ने लोगों को भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बड़ी राहत दी है। प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई है। तापमान में गिरावट और सुहावना मौसम पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद और नोएडा समेत कई जिलों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। सुबह की सैर पर निकले लोगों ने सुहावने मौसम का आनंद लिया, हालांकि अचानक आई आंधी से कुछ जगहों पर पेड़ गिरने और बिजली गुल होने की खबरें भी सामने आई हैं। अगले 24 घंटे के लिए चेतावनी मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। अगले 24 घंटों में 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। किसानों को सलाह: विभाग ने किसानों को कटी हुई फसल...

अब किसान खुद करेंगे खाद की खेती, 50 दिन में होगी हरी खाद तैयार

Image
देश में लगातार  गेहूं और धान  जैसी  पारंपरिक फसलों की खेती  के कारण खेतों की उपजाऊ शक्ति कम होती जा रही है। किसान हर साल ज्यादा उत्पादन लेने के लिए  यूरिया और डीएपी  जैसे  रासायनिक खादों  का अधिक उपयोग कर रहे हैं, जिससे  मिट्टी की सेहत बिगड़  रही है और खेती की लागत भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे समय में किसानों के लिए  ढैंचा की खेती  एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आई है, जो खेत के लिए  प्राकृतिक खाद  का काम करती है। विशेषज्ञों के अनुसार  ढैंचा हरी खाद के रूप में उपयोग की जाने वाली सबसे अच्छी फसलों में से एक है। यह कम समय में तैयार हो जाती है और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। यही वजह है कि अब किसान इसे खेत में उगाकर महंगे रासायनिक खादों पर निर्भरता कम कर सकते हैं।  हरी खाद के लिए क्यों खास है ढैंचा हरी खाद का मतलब ऐसी फसल से है, जिसे उगाकर फूल आने से पहले खेत में जोत दिया जाता है। बाद में यह मिट्टी में गलकर प्राकृतिक खाद का काम करती है।  ढैंचा इसी श्रेणी की प्रमुख फसल है।  ...

जन्मोत्सव की धूम: श्रीमद्भागवत कथा में कान्हा का भव्य स्वागत

Image
पिपरपाती (देवरिया): क्षेत्र के पिपरपाती में चल रहे श्रीमद्भागवत गीता कथा के चौथे दिन बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कथा वाचक पंडित राधिकेश शर्मा जी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का समय हुआ, पूरा वातावरण “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” जैसे जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने झूमकर भजन-कीर्तन किया और भगवान के जन्म की खुशी में प्रसाद वितरण भी किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुचारू प्रकार सहभागिता बनाए रखने की अपील की। इस दौरान नागेंद्र शुक्ल, पुष्पा शुक्ला, अनंत शुक्ल, भाजपा नेता डा. संजीव शुक्ला, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल,बद्रीनारायण दूबे, हरीश शुक्ल, जवाहर लाल बर्नवाल, ऋषिकेश मिश्र, धनजय पाठक, अरुण पांडेय, स्वामीनाथ गुप्ता, सारदा यादव, अभय शुक्ल, आशीष शुक्ल, रौनक, चन्...

जल दोहन के खिलाफ महिलाओं का हल्ला बोल: देवरिया में गूँजी जल संरक्षण की पुकार

Image
देवरिया, 29 अप्रैल 2026 जल के बढ़ते व्यवसायिकरण और बेतहाशा बर्बादी के खिलाफ आज 'पानी बचाओ महासंघ' ने बिगुल फूंक दिया है। देवरिया खास स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में महिलाओं ने अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए जल संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की। इस दौरान लाल साड़ी पहने महिलाओं ने जल दोहन और बढ़ते जल प्रदूषण के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। बैठक को संबोधित करते हुए धर्मी आजाद ने दो टूक शब्दों में कहा कि जल ही जीवन है और इसे किसी भी कीमत पर बर्बाद या प्रदूषित नहीं होने दिया जाएगा।  उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "आज पानी का व्यवसायिकरण जलस्तर गिरने का सबसे बड़ा कारण बन गया है। शहर में अवैध रूप से संचालित आर.ओ. (RO) प्लांट और वाहन धुलाई केंद्र प्रतिदिन लाखों लीटर मीठा पानी व्यर्थ बहा रहे हैं।" महासंघ ने प्रशासन से मांग की है कि इन केंद्रों की एनओसी (NOC) की तत्काल जांच कर त्वरित कार्रवाई की जाए। धर्मी आजाद ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन इस दिशा में कदम नहीं उठाता है, तो महासंघ व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर इ...

शादी के दिन ही सड़क हादसे में दुल्हन की मौत, पूरा मामला बरियारपुर थाना क्षेत्र का

Image
बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर आज एक ऐसा हृदयविदारक हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जिस घर में आज शहनाइयां बजने वाली थीं और बेटि के बारात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब सिर्फ चीख-पुकार सुनाई दे रही है। ​ क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, गौरकोठी की रहने वाली युवती की आज शादी थी और आज ही बारात आनी थी। परिवार में उत्सव का माहौल था, लेकिन बरियारपुर चौराहे के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दुल्हन की जान ले ली। इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ​ मातम में बदली खुशियां हादसे की खबर मिलते ही शादी वाले घर में सन्नाटा पसर गया। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है और विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

पंचायत चुनाव में देरी पर 'आजाद अधिकार सेना' का हल्ला बोल, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Image
देवरिया: उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों के आयोजन में हो रहे विलंब को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आजाद अधिकार सेना ने राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गहरी आपत्ति दर्ज कराई है।   पार्टी के जिला अध्यक्ष मणि यादव उर्फ अन्ना हजारे के नेतृत्व में सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश की विभिन्न पंचायतों का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो रहा है।   प्रशासन पर लापरवाही का आरोप आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर (पूर्व आईपीएस) के दिशा-निर्देशन में जारी इस ज्ञापन में कहा गया है कि चुनाव की समय सीमा ज्ञात होने के बावजूद सरकार और निर्वाचन आयोग ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाए। वर्तमान में कार्यकाल समाप्त होने में केवल एक महीना शेष है, लेकिन चुनाव प्रक्रिया को लेकर अभी भी भारी अस्पष्टता और भ्रम की स्थिति बनी हुई है।   प्रमुख माँगें: पार्टी ने राज्यपाल से निम्नलिखित बिंदुओं प...

थाना कोतवाली व एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में चोरी का बड़ा खुलासा, 04 अभियुक्त गिरफ्तार

Image
लखनऊ/— थाना कोतवाली एवं एंटी थेफ्ट की संयुक्त पुलिस टीम ने चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के दो ई-रिक्शा सहित बड़ी मात्रा में अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी के 02 ई-रिक्शा (मय 08 बैटरी), 04 इलेक्ट्रॉनिक मोटर, 04 कंट्रोलर, 07 चार्जर तथा 31 चोरी की बैटरियां बरामद की गई हैं। बरामद बैटरियों के सीरियल नंबर खुरचे हुए पाए गए, जिससे उनकी पहचान छिपाने का प्रयास किया गया था। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई। संयुक्त टीम द्वारा की गई इस सफलता से क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। साथ ही, गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

Image
देवरिया केसरी  देवरिया। थाना रुद्रपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। हत्या के प्रयास के प्रकरण में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के पास से 01 अवैध तमंचा, 01 जिन्दा कारतूस तथा 01 खोखा कारतूस (315 बोर) बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रुद्रपुर पुलिस टीम सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्त को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज था और वह काफी समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से अवैध असलहा और कारतूस बरामद किए गए, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।