अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, फर्जी नम्बर प्लेट भी बरामद
देवरिया केसरी जनपद में अपराध व अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्रीरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक मोटर साइकिल से 07 पेटी अवैध देशी शराब ‘बँटी बबली’ (कुल 63 लीटर) बरामद की है। इस दौरान मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जबकि वाहन पर लगी फर्जी नम्बर प्लेट भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।