सलेमपुर, देवरिया। टीचर कालोनी सलेमपुर में प्रत्याशा क्लासेज का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्र ने फीता काटकर एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया।
उन्होंने कहा कि छात्र जीवन मे शिक्षा ही सबसे बड़ा मूल धन है।
शिक्षा से हम अच्छे समाज, अच्छे भविष्य एवम विकसित राष्ट्र का निर्माण कर सकते है। सलेमपुर में ऐसे शिक्षण संस्था का होना हम शहरवासियों के लिए गर्व की बात है। आने वाले समय मे हम अपने बच्चो को गुणवत्ता एवम आधुनिक शिक्षा देने में सक्षम है।
उक्त अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक पांडेय, ,मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य त्रिपुणायक विश्वकर्मा, जिलामंत्री निर्मला गौतम, अजय दुबे वत्स, अनूप उपाध्याय, अशोक तिवारी, अनिल ठाकुर, अशोक सिंह, अवधेश गोंड, ऋषिकेश मिश्र ,वीरेंद्र मिश्र, संदीप मिश्र, दिव्या तिवारी, अंजली जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
