थाना कोतवाली व एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में चोरी का बड़ा खुलासा, 04 अभियुक्त गिरफ्तार


लखनऊ/— थाना कोतवाली एवं एंटी थेफ्ट की संयुक्त पुलिस टीम ने चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के दो ई-रिक्शा सहित बड़ी मात्रा में अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी के 02 ई-रिक्शा (मय 08 बैटरी), 04 इलेक्ट्रॉनिक मोटर, 04 कंट्रोलर, 07 चार्जर तथा 31 चोरी की बैटरियां बरामद की गई हैं। बरामद बैटरियों के सीरियल नंबर खुरचे हुए पाए गए, जिससे उनकी पहचान छिपाने का प्रयास किया गया था।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई। संयुक्त टीम द्वारा की गई इस सफलता से क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण मिलने की उम्मीद है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। साथ ही, गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

पत्रकार व सदर विधायक को फोन पर धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

लार पुलिस ने 24 घंटे में मोटरसाइकिल चोरी का किया सफल खुलासा, एक गिरफ्तार

देवरिया में लोकतंत्र पर हमला: जनप्रतिनिधियों और पत्रकार को मिली धमकी, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज