Skip to main content

लखनऊ के दयाल रेजिडेंसी में देर रात चल रही शराब पार्टी के दौरान छात्रा की गोली मारकर हत्या

रिपोर्टर मुकेश कुमार राव
लखनऊ। राजधानी के दयाल रेजिडेंसी में बुधवार की रात बीबीडी कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा की गोली मारकर हत्या हो गई। आरोप है कि वारदात से पहले घटना स्थल पर दारू पार्टी भी हुई थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान से शराब और बीयर की खाली बोतलें बरामद की हैं। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने छात्रा के कुछ दोस्तों को भी हिरासत में लिया है। आरोप है कि छात्रा अपने एक दोस्त के कहने पर ही दयाल रेजिडेंसी स्थित मकान में आई थी, जहां पहले से कई अन्य लोग मौजूद थे और दारू पार्टी कर रहे थे। मृत छात्रा की पहचान बीबीडी कॉलेज में पढ़ने वाली निष्ठा त्रिपाठी के रूप में हुई है।बी-कॉम आनर्स की छात्रा बुधवार को बीबीडी कॉलेज में आयोजित गणेश चतुर्थी कार्यक्रम में निष्ठा भी गई थी। लेकिन वहां उसके दोस्त आदित्य पाठक ने उसे दयाल रेसीडेंसी चलने के लिए कहा था। जब निष्ठा दयाल रेजिडेंसी स्थित बताए गए मकान में पहुंची तो यहां कुछ छात्र पहले से मौजूद थे। इन छात्रों के बीच दारू पार्टी चल रही थी। पुलिस के मुताबिक इसी दारू पार्टी के दौरान संभवत: कहासुनी हो गई। इसके बाद छात्रों में आपसी झड़प हुई। इसी दौरान एक छात्र ने देशी तमंचा निकाल कर फायर कर दिया। इस फायरिंग में गोली निष्ठा को लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उस मकान के किचन से शराब की बोतलें बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ने निष्ठा के दोस्त आदित्य पाठक समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस इनसे कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

देवरिया में छह लोगों की हत्या, मोके पर भारी पुलिस बल तैनात:पूरे इलाके में मचा हड़कंप

देवरिया जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिले के रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंच कर भारी पुलिस बल द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। घटनास्थल पर चीख- पूकार से पूरा गांव सहम उठा है। गांव में तनाव का माहौल है। देवरिया जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पुरानी रंजिश में छह लोगों की हत्या कर दी गई है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। भारी पुलिस बल तैनात है। गांव में चीख- पुकार मची है। घटना को लेकर चारों तरफ तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

देवरिया में हुवे खूनी संघर्ष में छः लोगो की मौत के बाद योगी ने लिया बड़ा फैसला

देवरिया:रूद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर ग्राम पंचायत में सोमवार की सुबह जमीन विवाद में खूनी संघर्ष हुआ। लेड़हां टोला गांव के सत्य प्रकाश दुबे और गांव के ही अभयपुरा टोला निवासी प्रेमचंद यादव के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। दोनों परिवारों में लगातार झगड़े होते रहते थे। सोमवार की सुबह जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या की खबर सामने आई। प्रेम यादव की हत्या का जिम्मेदार सत्य प्रकाश दुबे को माना गया। प्रेम यादव के परिजनों ने इस हत्याकांड का बदला लेने की ठानी। उन्होंने सत्य प्रकाश के घर पर हमला बोल दिया। प्रेम यादव के परिजनों ने लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और बंदूकों के साथ हमला बोला था। सत्य प्रकाश दुबे के पड़ोसी जब तक कुछ समझ पाते, उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद हमलावरों ने सत्य प्रकाश दुबे की पत्नी, एक अन्य व्यक्ति और दो बच्चों को निशाना बनाया। हमले में पांचों की मौत हो गई। वहीं, हमले में गंभीर रूप से घायल एक बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही डीएम अखंड प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है। पुलिस ने शव

यूपी के इस युवक ने पार की हैवानियत की सारी हदें, प्यार के जाल में फंसाकर रेप के बाद बनाया पॉर्न वीडियो, फिर मंगेतर के सामने खोला सच

यूपी के रहने वाले 'युवक की हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। युवक की इस घिनौनी हरकत से पुलिस भी हैरान रह गई। लड़की को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया। आरोप है कि युवक ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया। शारीरिक संबंध बनाने के बाद आरोपी युवक ने लड़की का न्यूड फोटो खींच पॉर्न वीडियो भी बना भी लिया। इन्हें वायरल करने का डर बनाकर वह बार- बार रेप करता रहा। लड़की की शादी दूसरे युवक के साथ तय होने पर आरोपी युवक ने मंगेतर को उसके न्यूड फोटो और पॉर्न वीडियो भी दिखा दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि युवती के मंगेतर को भी जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, युवती को बहन मानने वाले मुख्य आरोपी के साथी ने भी धोखा दिया। समझौते की बात कहते हुए उसने पीड़िता को आरोपी के पास अकेले छोड़ा। दोनों आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवती ने पटेल नगर थाना पुलिस को शिकायत की। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि युवती के घर पर यूपी मेरठ निवासी राहुल का आना जाना था। वह उसके घर के पास किराये पर रहा है। उसने शादी की बात कहकर